फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एआई से बनाया आग का फर्जी वीडियो वायरल, चार दमकल टीमें मौके पर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-119 की अरण्या सोसाइटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग लगने का किया गया था दावा
विज्ञापन




जांच में नहीं मिली आग की घटना, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी



नोएडा। सेक्टर-119 स्थित अरण्या सोसाइटी में 21वीं मंजिल के फ्लैट में एसी ब्लास्ट के बाद भीषण आग लगने का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को वास्तविक घटना समझकर चार दमकल टीमें और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालांकि, जांच में आग लगने की कोई घटना सामने नहीं आई। पता चला कि वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया था।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में सोसाइटी के एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट के बाद आग लगने का दावा किया गया था। वीडियो तेजी से वायरल होने की सूचना मिलते ही चार दमकल टीमें और पुलिस अधिकारी सोसाइटी पहुंचे। मौके पर जांच की गई तो आग लगने की कोई घटना नहीं मिली। इसके बाद वीडियो के एआई से तैयार होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वीडियो एक्स के कई अकाउंट से पोस्ट किए गए थे। पुलिस अब वीडियो प्रसारित करने वाले अकाउंट संचालकों और इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें