फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीयू में इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के दाखिले अधर में लटके

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनटीए की ओर से 12 जून को होने वाले नेशनल कामन एंट्रेंस टेस्ट को कर दिया गया है रद्द
विज्ञापन


-अब तक नहीं हुई नई तिथि की घोषणा, प्रवेश परीक्षा नहीं होने तक विवि शुरु नहीं करेगा दाखिले

-इस साल से प्रोग्राम का बढ़ाया गया है दायरा, शिक्षा संकाय, जीसस एंड मैरी कॉलेज में होगा शुरू

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते साल शुरु किए गए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के दाखिले अधर में लटकते नजर आ रहे हैं। डीयू के इस प्रोग्राम में दाखिले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली नेशनल कॉमन एंट्रेस टेस्ट के माध्यम से होने हैं। यह परीक्षा 12 जून को होनी थी लेकिन तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए इस परीक्षा को रद कर दिया गया था। अब तक नई तिथि की घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में प्रवेश परीक्षा नहीं होने तक दाखिले शुरु नहीं हो सकते हैं। डीयू को भी इस प्रोग्राम की दाखिला प्रक्रिया को लेकर यूजीसी के दिशा-निर्देशों का इंतजार है।
दरअसल परीक्षा रद होने से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि परीक्षा होगी या नहीं, यदि होगी तो कब तक होगी। अभ्यर्थियों के सवाल है कि क्या दाखिला प्रक्रिया शुरु करने में देरी होगी। डीयू अधिकारी भी इस प्रोग्राम की दाखिला प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। डीयू यूजीसी के निर्देशों का इंतजार कर रहा है उनसे निर्देश मिलने के बाद ही आगे कदम बढ़ाएगा। इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल को समाप्त हो गई थी। उसके बाद ही 12 जून को प्रवेश परीक्षा होनी तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते साल चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटेप) की शुरूआत डीयू के माता सुंदरी कॉलेज और श्यामा प्रसाद कॉलेज में की गई थी। तब इस प्रोग्राम का बहुत विरोध हुआ था। यह बात कही जा रही थी कि डीयू में पहले से चल रहे बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन(बीएलएड) प्रोग्राम को समाप्त कर दिया जाएगा। लेकिन अभी दोनों प्रोग्राम सामान रूप से पढ़ाए जा रहे हैं। वहीं शैक्षणिक सत्र 2024-25 से आईटेप का दायरा बढ़ाने की बात भी कही गई थी। इस कोर्स को इस साल शिक्षा संकाय और जीसस एंड मैरी कॉलेज में शुरू किया जा रहा है। इस तरह से यह चार कॉलेजों में उपलब्ध होगा। चार वर्षीय आइटेप प्रोग्राम की शिक्षा संकाय में पचास सीटें होगी। इसके साथ ही सुपरन्यूमेरेरी सीटें अलग होंगी। इसमें छात्र व छात्राएं दाखिला ले सकेंगे। जीसस एंड मेरी कॉलेज में भी इसकी पचास सीटें होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें