फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीजी की 12027 आवंटित सीटों में से नौ हजार से अधिक भरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-बुधवार को सीट स्वीकार करने की समय सीमा समाप्त
विज्ञापन

-28 जून तक छात्रों को करना होगा फीस का भुगतान

-बीटेक की 390 में से 219 सीटें छात्रों ने कीं स्वीकार

-लॉ की 120 में से 92 सीटों को छात्रों ने किया स्वीकार

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पीजी 2024 के तहत स्नातकोत्तर, बीटेक व लॉ प्रोग्राम में दाखिले के लिए पहले राउंड के सीट स्वीकार करने की समय सीमा बुधवार शाम को समाप्त हो गई। स्नातकोत्तर की कुल 13500 सीटें हैं। इनमें से पहले राउंड में आवंटित की गई 12027 सीटों में से 9940 सीटों को छात्रों ने स्वीकार कर लिया। अब कॉलेज व विभाग छात्र को सीट स्वीकार करने के आवेदन का सत्यापन कर उसके दाखिले को मंजूरी देंगे। छात्र सीट पक्की होने के बाद 28 जून तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातकोत्तर, तीन बीटेक व पांच वर्षीय लॉ प्रोग्राम (बीए एलएलबी ऑनर्स, बीबीए एलएलबी ऑनर्स) प्रोग्राम में दाखिले के लिए 22 जून को सीटों का आवंटन किया गया था। पहले राउंड के सीट आवंटन के तहत स्नातकोत्तर (पीजी) के लिए 12027, लॉ की 120 सीटें आवंटित की गई थी। जबकि बीटेक की 360 सीटों पर 390 आवंटन किए गए थे। सीट को स्वीकार करने के लिए छात्रों को 26 जून शाम पांच बजे तक का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि लॉ के लिए किए गए 120 आवंटन में से 90 छात्रों ने अपनी सीट को स्वीकार कर लिया, जबकि बीटेक के लिए किए गए 390 आवंटन में से 219 ने सीट को स्वीकार किया है। लॉ में जिस तरह से पहले राउंड में ही दाखिले हुए हैं उससे अगले राउंड में महज 30 सीटें ही बचने की उम्मीद है। सही स्थिति का पता छात्रों के फीस जमा कराने के बाद चलेगा। 28 जून को इस राउंड के समाप्त होने के बाद सीट आवंटन का दूसरा राउंड दो जुलाई से शुरु होगा। सीटें भरने के लिए तीन राउंड आयोजित होने हैं, दूसरे राउंड के बाद छात्रों को मिड एंट्री का अवसर भी मिलेगा। मालूम हो कि स्नातकोत्तर (पीजी प्रोग्राम) के लिए देशभर से 85,144 बीटेक के तीन प्रोग्राम के लिए 6333 से अधिक व लॉ प्रोग्राम के लिए सबसे अधिक 4635 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें