फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर होगी कार्रवाई, मौलिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अफसरों को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर जिला शिक्षा विभाग का रवैया सख्त नजर आ रहा है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ऐसे स्कूलों पर लगाम लगाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही दाखिला कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के दाखिले को स्कूल संचालक किसी मान्यता प्राप्त वाले स्कूलों में दिखाते हैं। ऐसे में दोनों ही इस फर्जीवाड़े में शामिल हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने फैसला लिया है कि ऐसे दोनों स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षाएं लगाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। अभिभावक गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला कराने से बचें। जिले के नूंह, तावडू, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, पिनगवां व इंडरी खंडों में इस तरह के कई गैर मान्यता प्राप्त स्कूल चलाए जा रहे हैं, जिनके बारे में सूचि तैयार की जा रही है। जल्द ही इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें