फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूली बच्चों को ऑटो व ई रिक्शा में ले जाने वाले 21 वाहनों पर कार्रवाई <bha>--</bha> संशोधित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित खबर
विज्ञापन


स्कूली बच्चों को ऑटो व ई रिक्शा में ले जाने वाले 21 वाहनों पर कार्रवाई
- फिटनेस के बिना चल रही स्कूली बसों पर भी अभियान चलाकर की कार्रवाई


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। स्कूली बच्चों को टैंपो व ई रिक्शा में बैठाकर ले जाने वाले 21 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। उन स्कूली वाहनों पर भी कार्रवाई की गई जो बिना फिटनेस व परमिट के सड़कों पर दौड़ रही हैं। अभियान चलाकर 7 टैंपो, 14 ई रिक्शा और आठ स्कूली बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पाया गया कि वाहन चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना वाहन की फिटनेस के संचालन कर रहे हैं। मौके पर स्कूली बच्चों को वाहन से उतारकर अन्य ऑटो में बैठाया गया। इसके बाद ऑटो व उन ई रिक्शा को सीज कर दिया गया। साथ ही कई चालान भी किए गए। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ उदित नारायण पाण्डेय ने बताया कि ऑटो और ई रिक्शा विद्यार्थियो के आवागमन के लिए सुरक्षित नहीं हैं। सुरक्षा के लिए ग्रिल न होने, बंद गाड़ी नहीं होने से बच्चों को ले जाना जोखिम भरा है, साथ ही क्षमता से अधिक बच्चों को ढोना दुर्घटना की सम्भावनाओं को कई गुना बढ़ाता है। डॉ पाण्डेय ने बसों के अंदर जाकर विद्यार्थियों से भी वार्ता कर उन्हें बताया कि यदि चालक वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करे, ओवरस्पीडिंग समेत अन्य यातायात के नियमों का उल्लंघन करे तो उसकी सूचना विद्यालय और माता- पिता को अवश्य दें। बच्चे बस से बाहर अपने शरीर का कोई अंग ना निकलें, चढ़ते -उतरते समय पूरी सावधान रखें। चलती बस में चढ़ना उतरना खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें