फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गाड़ी रोककर ग्राम प्रधान पर पिस्टल तानने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोला थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोला। थाना क्षेत्र के पतरा गांव के ग्राम प्रधान रोहित चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर रास्ते में गाड़ी रोककर पिस्टल तानने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
रोहित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह अपने मित्र अमरनाथ की बहन के घर, अन्य मित्रों चुन्नू शर्मा, सोनू शर्मा, संपूर्णानंद शर्मा और अमर भट्ट के साथ गाड़ी से जा रहा था। गांव से बाहर वीरेंद्र चौहान के घर के पास पहुंचते ही चार लोगों ने इशारा कर गाड़ी रोक ली। उनमें से दो ने गालियां देते हुए नीचे उतरने को कहा। जब रोहित ने शीशा नीचे किया तो एक व्यक्ति ने पिस्टल तान दी। उसने तुरंत शीशा ऊपर कर लिया। गाड़ी में कई लोगों को देखकर हमलावर भाग गए। आरोपियों में से एक के पास पिस्टल, दूसरे के पास कट्टा और दो अन्य के पास लाठी-डंडा था। आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते वे कई बार बवाल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से गांव के ही आरोपी घनश्याम चौहान ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि रोहित चौहान ने उससे 15 लाख रुपये उधार लिए थे, कई बार मांगने के बावजूद लौटाए नहीं। शनिवार शाम करीब साढ़े आठ बजे जब वह घर जा रहा था, तब रास्ते में रोककर मारपीट की गई।
इस संबंध में सीओ दरवेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें