फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida : शारदा विवि में निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Sun, 07 Jan 2024 03:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

हादसे में दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की हालत नाजुक है। विवि प्रबंधन ने घायल के इलाज का खर्च देने, पीड़ित परिवारों को मुआवजा व एक-एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
शारदा अस्पताल में निर्माण कार्य के दौरान हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा विवि परिसर में निर्माणाधीन कैंसर विभाग की बिल्डिंग में शटरिंग गिरने से शनिवार को मजदूर की मौत हो गई। हादसे में दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की हालत नाजुक है। 

विज्ञापन


विवि प्रबंधन ने घायल के इलाज का खर्च देने, पीड़ित परिवारों को मुआवजा व एक-एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। इसके साथ ही जांच कमेटी भी विवि की ओर से गठित कर दी गई है। नॉलेज पार्क पुलिस ने बताया कि शारदा विवि परिसर में अस्पताल के लिए कैंसर विभाग के भवन का निर्माण चल रहा है। 

शनिवार सुबह 11.25 बजे निर्माणाधीन भवन में लगी शटरिंग गिर गई। इससे वहां काम कर रहे बिहार के सुपौर जिला निवासी मोहम्मद शमशाद, हरियाणा के फरीदाबाद की फ्रेंड्स कालोनी के अब्दुल जब्बार खान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब्दुल जब्बार खान की मृत्यु हो गई। जबकि मोहम्मद शमशाद का इलाज चल रहा है, उनकी हालत चिंताजनक बताई गई है।
विज्ञापन


सूचना पर एसीपी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची व जांच पड़ताल की। हादसे के बाद कई मजदूरों के घायल होने की सूचना वायरल हुई। लेकिन पुलिस व विवि प्रशासन ने केवल एक मजदूर की मौत और दूसरे के घायल होने का दावा किया है। एसीपी का कहना है कि निर्माणाधीन भवन में सेफ्टी उपकरण की जांच दमकल विभाग कर रहा है। 

स्क्रैप फोल्डिंग खिसकने से हुआ हादसा, कमेटी गठित 
शारदा विवि के अजीत कुमार ने बताया कि स्क्रैप फोल्डिंग के खिसकने से हादसा हुआ है। प्रबंधन ने मृतक तथा घायल के परिवार के लिए राहत राशि की घोषणा की गई है। दोनों परिवार के एक-एक सदस्य को चतुर्थ वर्ग में नौकरी दी जाएगी। घटना के जांच के लिए प्रबंधन ने पांच सदस्यों की उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। जो तीन कार्य दिवस में अपनी रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें