फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मां भूड़ा वाली मेले में पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी। जेवर के सिरसा माचीपुर गांव स्थित मां भूड़ा वाली मंदिर परिसर में आयोजित मेले में शनिवार को पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुकाबले देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और आठ किट देकर सम्मानित किया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और आठ किट मिलेंगी। वहीं, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 11 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और आठ किट प्रदान की जाएंगी। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। मंदिर परिसर में आयोजित यह कबड्डी प्रतियोगिता मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। विभिन्न टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों को देखने के लिए दर्शक जुट रहे हैं। आयोजकों की ओर से विजेता और उपविजेता टीमों के लिए पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है और ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने में भी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें