फोटो-
नोएडा (संवाद)। बाल भारती पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्रज्ञान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी, कला और गणित पर आधारित नवाचारी परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के वैज्ञानिक कपिल कुमार त्रिपाठी रहे। प्रधानाचार्या आशा प्रभाकर और प्रधान अध्यापिका रूबी सिंह ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और नवाचार के लिए प्रेरित किया। विज्ञान प्रदर्शनी के साथ नृत्य, संस्कृत श्लोक पाठ और समूहगान की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।