फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चलाना सीख रही युवती ने हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर

विज्ञापन
टक्कर से घायल हेड कांस्टेबल। अमर उजाला
विज्ञापन
कार चलाना सीख रही युवती ने हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-62 में स्कॉपियो चलाना सीख रही युवती ने चेकिंग के लिए लगे बैरियर व हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इसमें हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर स्कॉर्पियो जब्त कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-58 थाने में देवदत्त शर्मा हेड कांस्टेबल हैं। वे सोमवार रात को सेक्टर-62 के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच युवती ने लापरवाही से स्कॉर्पियो चलाते हुए देवदत्त को टक्कर मार दी। देवदत्त को सेक्टर-62 के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है। हादसे के समय युवती परिवार के सदस्य के साथ कार चलाना सीख रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। युवती बिशनपुरा गांव की रहने वाली है और एक कांग्रेस नेता के परिवार की है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि कार को जब्त कर घायल हेड कांस्टेबल का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें