फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.48 करोड़ में बिका साढ़े नौ वर्गमीटर का कियोस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ई-नीलामी में यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में बनाए जाने वाले कियोस्क रिकॉर्ड कीमत पर बिके। बुधवार को 9.59 वर्गमीटर का क्यिोस्क 1.48 करोड़ रुपये में बिका। जबकि 7.15 वर्ग मीटर के कियोस्क 1.12 करोड़ रुपये में खरीदा गया। वहीं सबसे कम कीमत पर खरीदे गए कियोस्क की कीमत साढ़े सात लाख रुपये रही। यमुना प्राधिकरण की 30 क्यिोस्क की योजना के लिए 26 लोगों ने आवेदन किया था। बुधवार को हुई ई-नीलामी से 9 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। बचे हुए क्यिोस्क के लिए फिर से स्कीम लाई जाएगी। ई-नीलामी में इतने ऊंचे दाम पर क्यिोस्क की नीलामी देखकर प्राधिकरण अधिकारी भी हैरत में हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के निर्माण शुरू होने के बाद से यमुना सिटी में जमीन के भाव आसमान छू रहे हैं। जिन प्लॉट को कुछ महीने पहले आवंटन दर पर खरीदार नहीं मिल रहे थे उनकी कीमत कई गुना बढ़ गई है। प्राधिकरण पिछले दिनों आम लोगों के लिए 30 क्यिोस्क की योजना लाया था और इसमें 26 लोगों ने आवेदन किए थे। बुधवार को इसकी ई-नीलामी हुई।
ऑनलाइन नीलामी में सेक्टर-17 ए में 7.15 वर्गमीटर का क्यिोस्क 1,12,56,000 रुपये में नीलाम हुआ। इसे अमित कुमार गुप्ता ने खरीदा। जबकि सेक्टर-18 में 9.59 वर्गमीटर का क्यिोस्क रविंद्र सिंह ने 1,48,33,000 रुपये में खरीदा है। सेक्टर-17ए में एक क्यिोस्क 9.04 वर्गमीटर का कियोस्क 90,40,000 रुपये में बिका। वहीं सेक्टर-18 में 12.68 वर्गमीटर के कियोस्क की आखिरी बोली 37,94,000 रुपये में तक पहुंची। सेक्टर 17ए में 9.04 वर्गमीटर के कियोस्क की बोली 31,00000 रुपये तक लगी। अधिकारियों ने बताया कि सबसे कम कीमत का क्यिोस्क साढ़े सात लाख में बिका है।
विज्ञापन

कियोस्क की नीलामी से प्राधिकरण को करीब 9 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। कुछ क्यिोस्क बचे हुए हैं। उनकी बिक्री के लिए जल्द ही ई-नीलामी की योजना लाई जाएगी।- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें