फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिविर में 85 लोगों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को सेक्टर-49 स्थित कम्युनिटी सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 85 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। सेक्टर-110 स्थित यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने सहयोग किया। शिविर में लोगों ने ब्लड प्रेशर की जांच, ईसीजी, एसपीओ2, बीएमआई, सीबीसी, ब्लड शुगर, दांत और आंखों की जांच निशुल्क करवाई। यथार्थ हॉस्पिटल से जनरल फिजिशियन डॉ. नरवीर, नर्सिंग स्टाफ से ब्यूटी और पिंकी, दंत चिकित्सा विभाग से डॉ. उमना जाफरी, प्रशांत कुमार, विजन प्लस आई सेंटर (ऑप्टिकल) से गौरव, अरुण रघुवंशी, ऑप्टोमेट्री विभाग से मुकुल, पैथोलॉजी विभाग से शुभम, मार्केटिंग से रवि कुमार, सुनील कुमार और हेमंत जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेक्टर के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों में अध्यक्ष प्रशांत त्यागी, महासचिव विजय कुमार भाटी, बी ब्लॉक प्रमुख विकास कपूर, सी ब्लॉक प्रमुख शशि शाह, आरडब्ल्यूए सहयोगी किशन जोशी ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें