फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में मेवात के 70 छात्र फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना/नूंह। यूक्रेन में रूस द्वारा हमला किए जाने से मेवात के करीब छह दर्जन छात्र बेहद परेशान हैं और जल्द से जल्द भारत आना चाह रहे हैं। मेवात क्षेत्र से करीब 70 छात्र एमबीबीएम व मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गए हुए हैं। मेवात के कई छात्रों ने सीधे यूक्रेन से अमर उजाला पत्रकार से बातचीत की। वहीं, यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों और उनके परिवार के सदस्यों ने भारत और हरियाणा सरकार से मदद की मांग की है। सभी ने जल्द भारत भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

नूंह जिला के खंड पुन्हाना के गांव नई निवासी मोहम्मद इरशाद पुत्र तैयब हुसैन ने फोन पर वहां के हालात बताए। उन्होंने बताया कि वह उजहोर्ट नेशनल यूनिवर्सिटी में चौथे साल का छात्र है। इसी यूनिवर्सिटी में मेवात से करीब 30 छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव से वे करीब 1100 किलोमीटर दूर है। वैसे यहां पर अभी तक कोई खतरा नहीं है। मेवात के सभी छात्र भारत के दूतावास पहुंचे हैं वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द अपने वतन पहुंचें। यूक्रेन और रूस के युद्ध से सभी छात्र घबराए हुए हैं।
नूंह जिला के खंड फिरोजपुर झिरका के गांव पाटखोरी निवासी मोहम्मद साद पुत्र इसराइल ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि वह खार क्यू नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। नूंह के अवैज हुसैन भी इसी यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। उनके यहां बहुत ज्यादा खतरा है। वैसे यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उनके बाहर निकलने पर पाबंदी लगा रखी है और जल्द ही सुरक्षित जगह भेजने की बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को भारत वापसी का टिकट है लेकिन जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते वे नहीं जा सकते।
विज्ञापन

पुन्हाना के रहने वाले मोहम्मद अहमद ने बताया कि उसका छोटा भाई रेहान खान पुत्र डाक्टर कुतुबुल्लाह खान चार साल से यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। वह अक्तूबर माह में वापस गया है। उनके साथ साहिल पुत्र हनीफ पुन्हाना और वसीम खान पुत्र मास्टर इमरत बीसरू का बेटा भी उजहोर्ट नेशनल यूनिवर्सिटी में साथ-साथ पढ़ते है। उन्होंने बताया सभी के परिवार वाले काफी डरे और घबराये हुए हैं। परिवार के लोग अपने लाडलों को जल्द भारत लाने की मांग कर रहे है।
कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने सरकार से मदद की मांग की
नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने बताया कि मेवात क्षेत्र से यूक्रेन की विभिन्न यूनिवर्सिटी में 60 से 70 छात्र एमबीबीस, मेडिकल की पढ़ाई करने गए हुए हैं। जो रूस और यूक्रेन के युद्ध में फंसे हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से भारत, हरियाणा और मेवात के फंसे हुए छात्रों को तुरंत भारत लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें