फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर में सात माह बाद एक ही दिन में 603 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सात माह बाद पहली बार कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज सामने आने से हालात चिंताजनक बन गए हैं। बृहस्पतिवार को 603 नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए निजी अस्पतालों को भी इलाज के लिए अधिकृत करना शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में मरीजों की संख्या 22 दर्ज की गई, जबकि जेपी अस्पताल में 10 संक्रमित भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

सक्रिय मरीजों के मामले में जिले का प्रदेश में पहला स्थान बरकरार है। बृहस्पतिवार को जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1708 हो गई। कोरोना की दूसरी लहर के बाद पिछले साल अगस्त से निजी अस्पतालों को कोरोना इलाज के लिए गैर-अधिसूचित कर दिया था। कोरोना मरीजों का इलाज केवल कोविड अस्पताल में ही हो रहा था। चार महीने बाद संक्रमण के बेकाबू होते ही अब निजी अस्पतालों को भी इलाज की मंजूरी देनी शुरू कर दी गई है। सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में 44 बेड और जेपी अस्पताल में लगभग 40 बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। कोविड अस्पताल में बृहस्पतिवार को 22 और जेपी अस्पताल में 10 मरीज भर्ती थे। वहीं, कैलाश में दो मरीज भर्ती हुए। सभी मरीजों की हालत सामान्य है। अब तक जनपद में 65,225 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 63,078 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण दर 3 फीसदी दर्ज की गई है।
विदेशों से आए अब तक 20 पॉजिटिव
24 घंटे में ओमिक्रॉन वैरिएंट प्रभावित हाई रिस्क देशों से आए चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 20 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि, विदेशों से आने वालों की संख्या 11,931 हो गई है, जबकि जांच का आंकड़ा एक हजार से भी कम है।
विज्ञापन

डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी हो रहे संक्रमित
बढ़ते कोरोना संक्रमण की जद में डॉक्टर और चिकित्साकर्मी भी लगातार आ रहे हैं। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई के तीन डॉक्टर और चार स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के दो तकनीशियन भी संक्रमित हो गए हैं। भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक नर्स सहित तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
21 फीसदी सक्रिय मरीज जनपद में
प्रदेश में कोरोना के 3121 मरीजों की पुष्टि एक दिन में की गई, इनमें 19 फीसदी मामले जिले के हैं। वहीं, प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 8224 दर्ज की गई, जिसमें करीब 21 फीसदी सक्रिय मरीज इस जनपद के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें