फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 हजार किलो नकली टाटा नमक मिला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। जारचा रोड पर टाटा कंपनी के नाम से नकली नमक यूपी, उत्तराखंड समेत कई प्रदेशों में बेचने वाली फैक्टरी में पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 50-50 किलो के करीब 1200 नकली नमक के बैग, पैकिंग की मशीन, उपकरण व ट्रक बरामद किया है। इससे पहले भी क्षेत्र नकली नमक बनाने की कई फैक्ट्रियां पकड़ी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जारचा रोड पर दादरी निवासी मुकेश कंसल व लव कंसल टाटा कंपनी के नाम से नकली नमक बनाने की फैक्टरी चला रहे थे। नकली नमक को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व अन्य राज्यों में बेचा जा रहा था। इसकी जानकारी टाटा कन्ज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड के चंडीगढ़ में कार्यरत फील्ड ऑफिसर मनीष जिंदल को मिली। उन्होंने साथी कर्मचारी राजीव कपूर के साथ सर्वे किया, तो पता चला कि नकली टाटा नमक के थैले गाड़ी में लोड कर दादरी की तरफ ले जा रहे हैं। उन्होंने गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी में मीरागंज, बरेली निवासी साकिर हुसैन चालक था। गाड़ी में 50-50 किलो के 398 बैग व 50 पैकेट नकली टाटा नमक के थे। इसे जब्त कर अधिकारी पुलिस के पास पहुंचे।
इसके बाद पुलिस ने फैक्टरी में छापा मारा तो 800 बैग नकली टाटा नमक बरामद हुआ। प्रत्येक बैग में 50 किलो नमक था। इसके लावा 25 हजार खाली रैपर, चार बैटरी, सिलाई मशीन, पैकेट सील करने वाली मशीन, तराजू आदि बरामद हुआ। मामले में कंपनी की तरफ से कोतवाली दादरी में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाली के एसएसआई दिनेश मलिक ने बताया कि फैक्टरी करीब छह माह से चल रही थी। पुलिस ने साकिर हुसैन व मुकेश कंसल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें