फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 गोवंश सहित 6 तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पुन्हाना अपराध जांच शाखा पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 34 गोवंश को गो तस्करों से मुक्त कराने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ट्रकों की कार से पायलेट कर रहे दो आरोपियों सहित 6 गोतस्करों को गिरफ्तार किया है, तीन फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने गोतस्करी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छह आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, दो ट्रक और एक कार को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बरामद गोवंश को नजदीकी गोशाला में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि सीआईए पुन्हाना को मुखबिर से सूचना मिली की दो एलपी ट्रक में गोवंश भरे हुए है जो होडल होते हुए पुन्हाना की ओर जाएगा। ट्रक के साथ पायलट वेन्यू कार भी है जिसमें आरोपी बैठे हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर नीमका गांव के पास नाका लगाया। नजदीक आते ही पुलिस ने कार व ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक कार को वापस घुमाने लगा। पुलिस ने कार सवार आरोपियों को काबू कर लिया। कार के पीछे आए ट्रकों की तलाशी ली तो उसमें एक में 16 तथा दूसरे में 15 सहित कुल 31 गोवंश बेरहमी के साथ बंधे हुए थे।
पुलिस ने ट्रक व कार सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद, सतबीर, मनोज निवासी नंगलादेवी करहल जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश, आसू पुत्र राजेन्द्र निवासी रामनगर अलाहू, राहुल पुत्र जमील निवासी नाथौर कोसी व मनोज निवासी राजगढ़ जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में अपराध जांच शाखा ने पुन्हाना के औथा गांव के पास गो तस्करों से तीन गोवंश को मुक्त कराकर उन्हें गोशाला भेज दिया। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में कुर्री, जमशेद निवासी औथा व इकबाल निवासी शाह चौखा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें