फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स की आंखों में लाल मिर्च डालकर 5 लाख के आभूषण छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। लुटेरों ने ज्वैलर्स की बाइक में टक्कर मारकर आंखों में लाल मिर्च झोंककर करीब पांच लाख कीमत की ज्वैलरी लूट ली। ज्वैलर ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बढ़ती लूट की घटनाओं से ज्वैलर के साथ-साथ ग्रामीणों में भी भारी रोष है।
विज्ञापन

बता दें कि इंडरी खंड के गांव आलदौका निवासी संजय पुत्र पोहप सिंह की घासेड़ा में ज्वैलरी की दुकान है। 23 फरवरी की शाम को वह दुकान बंद कर अपने नौकर संजू पुत्र प्रताप के साथ मोटरसाइकिल से आलदौका जा रहा था। उसके पास दुकान से लाई हुई ज्वैलरी भी बैग में रखी थी। जब ज्वैलर बिहारी भट्टा के पास पहुंचा तो पीछे से एक बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल में जानबूझकर टक्कर मारी। टक्कर लगने से ज्वैलर व उसका नौकर मोटरसाइकिल समेत गिर गए। जैसे ही वे नीचे गिरे तो गाड़ी में से चार लोगों ने उतरकर उनकी आंखों में लाल मिर्च झोंक दीं और उनसे ज्वैलरी से भरा हुआ बैग लूट लिया। बैग में 20-20 ग्राम की सोने की पांच हंसली, 7 किलोग्राम चांदी, ढाई किलोग्राम चांदी के आभूषण, 2 लाख रुपये की नगदी, 30 से 40 ग्राम सोने के आभूषण, दुकान के सभी कागजात व बही आदि तथा दुकान की चाभी भी थी। लूटपाट में संजू को काफी चोटें आईं। शुक्रवार को उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
वहीं इस बारे में आलदोका के ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी तथा सामान की रिकवरी नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। ज्वैलर संजय कुमार का कहना है कि जिस प्रकार सुनियोजित तरीके से यह लूट उनके साथ हुई है, कहीं ना कहीं इस मामले की पहले से ही योजना बनाई हुई थी। इस बारे में यदि पुलिस थोड़ी सख्ती से काम लेगी तो बहुत जल्दी मामला सुलझ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गहनता से जांच की जा रही है और बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- अजयबीर भड़ाना, सदर थाना प्रभारी, नूंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें