तावडू। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मंगलवार को बिलासपुर चौक पर पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन एवं श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर तावडू के 2 गांवों के 50 मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री सौंप कर लाल डोरा भूमि का मालिकाना हक दिया। सोहना-तावडू विधायक संजय सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का बिलासपुर चौक पर भव्य स्वागत किया।
सोहना तावडू विधायक संजय सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत मंगलवार को तावडू ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेरी के अंतर्गत गांव खरक तावडू और ग्राम पंचायत सालाका निवासी लाल डोरा भूमि के 50 मालिकों को रजिस्ट्री दस्तावेज सौंप कर मालिकाना हक दे दिया गया। यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बिलासपुर चौक पर एकत्रित भारी जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान तावडू ब्लॉक समिति चेयरमैन नरेश यादव, बेरी निवासी बसीर, पप्पू आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटोऱ् बिलासपुर चौक पर विधायक संजय सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव