फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर अकादमी के 5 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- वाराणसी में चल रहा यूपी की टीम का प्रशिक्षण शिविर संपन्न
- कल से बिहार के मोतिहारी में होंगे सब जूनियर कबड्डी के मुकाबले
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सब जूनियर कबड्डी की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में यूपी की टीम में गौतमबुद्ध नगर अकादमी के पांच खिलाड़ी दम दिखाएंगे। यूपी की टीम का वाराणसी में चल रहा प्रशिक्षण शिविर बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए बिहार रवाना हो गई है।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर कबड्डी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र नागर को सब जूनियर कबड्डी की यूपी टीम का कोच बनाया गया है। जितेंद्र नागर ने बताया कि 16 से 19 मार्च को कबड्डी की राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन होगा। यूपी की टीम में इस बार गौतमबुद्ध नगर की अकादमी के पांच खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, इनमें एक खिलाड़ी गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है। शेष चार यूपी के अन्य जिलों से हैं। लेकिन, गौतमबुद्ध नगर के चूहड़पुर में चल रही अकादमी में ही प्रशिक्षण लेने के बाद यूपी की टीम में चयनित हुए हैं। इनमें ग्रेटर नोएडा के खानपुर निवासी विनीत भाटी, मथुरा के पवन कुमार, गौरव गौतम, भदोही के अजय यादव व प्रियांशु शर्मा शामिल हैं। जितेंद्र नागर ने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी की टीम पदक जीतकर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें