नूंह। सोमवार को जिले में कोरोना के पांच संक्रमित मिले। इस दौरान आठ लोग स्वस्थ भी हुए। इससे पूर्व रविवार को जिले में कोरोना एक संक्रमित आए। अभी तक तीसरी लहर में 993 संक्रमित आए है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कंटेनमेंट व स्केल डाउन 97- 97 जोन बनाए गए है। अब मेडिकल कॉलेज में 10 व अन्य अस्पतालों में भी 1 मरीज उपचारधीन है। 6 संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है। 5 संक्रमितों में शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड, पढेनी, नावली, मालब व छारौड़ा से एक एक संक्रमित आया।
अब जिले में कुल 17 सक्रिय कोरोना मरीज है। अभी तक कोरोना के जिले में 6050 संक्रमित आए है इनमें से 5899 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 134 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अभी भी 5713 लोगों की रिपोर्ट आना बाकि है। सिविल सर्जन डॉ सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजीटिव रेट 1.28 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 97.50 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे।
1373 लोगों का हुआ टीकाकरण
सोमवार को जिले में कुल 1373 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें पहली 175, 1095 को दूसरी, 12 बुजुर्ग व 15 से 18 वर्ष के 91 किशोरों का टीकाकरण किया गया। यानि कुल लोगों 1373 का टीकाकरण किया गया। अभी तक जिले में पहली डोज 772118 व 420890 दूसरी, 15 से 18 को 41435 व इसके अलावा अभी तक कुल 1178 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। अभी तक जिले में कुल 11 लाख 93 हजार से अधिक लोगों टीकाकरण किया गया है।