फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में 46 की मौत, 34 पहले से बीमार थे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली में बीते पांच दिन के भीतर 46 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इनमें से 34 में कोरोना संक्रमण से पहले बीमारी थी। सोमवार को दिल्ली सरकार ने कोरोना से मरने वालों की जानकारी सार्वजनिक की तो पता चला कि जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है उनमें जान का जोखिम सबसे अधिक है। ऐसे लोगों की आबादी भी काफी अधिक है क्योंकि आधुनिक जीवनशैली के चलते मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हार्ट, किडनी और कैंसर इत्यादि के मरीज हर आयु वर्ग में हैं।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिन 46 लोगों की मौत पांच से नौ जनवरी के बीच हुई है, उनकी आयु 25 से 60 वर्ष या उससे अधिक दर्ज की गई है। यानी कोरोना की नई लहर में लगभग सभी युवा, वयस्क और बुजुर्गों में एक जैसा जोखिम देखने को मिल रहा है। 34 मृतकों में कैंसर, हृदय और यकृत की बीमारियां थीं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार 46 में से 32 रोगियों को आईसीयू में भर्ती कराया गया था और ज्यादातर ऐसे थे जिन्हें क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, कैंसर, लीवर और हृदय रोग जैसी बीमारी थी। अन्य समस्याओं वाले 21 रोगियों ने अस्पतालों में भर्ती होने के बाद कोरोना की जांच कराई थी और वे संक्रमित पाए गए। राजधानी में इस महीने के नौ दिन में कोविड से 53 मौत दर्ज की गई हैं, जबकि पिछले पांच महीनों में संक्रमण के कारण 54 मौतें दर्ज की गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें