फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
चार गोदामों पर छापा, तंबाकू के उत्पाद जब्त
विज्ञापन

बिना चेतावनी के बनाए जा रहे थे

एक विक्रेता को हिरासत में लिया, 9 लोगों पर जुर्माना

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित तुगलपुर में बृहस्पतिवार को तंबाकू विक्रेताओं पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई। यहां पर 4 गोदामों से तंबाकू के उत्पाद जब्त किए गए। इन पर चेतावनी नहीं लिखी हुई थी। विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कॉलेजों के बाहर भी तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। वहीं एक तंबाकू विक्रेता को हिरासत में लिया गया है।
तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की सलाहकार डॉक्टर श्वेता खुराना ने बताया कि नॉलेज पार्क स्थित तुगलपुर में 4 गोदामों में तंबाकू के उत्पाद बनाए जा रहे थे। इन पर चेतावनी नहीं लिखी हुई थी। इनको जब्त कर लिया गया है। साथ ही कानूनी कार्रवाई करते हुए वाद दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से नॉलेज पार्क-1, 2 और 3 को तंबाकू मुक्त घोषित किया जा चुका है। शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर की परिधि पर तंबाकू के उत्पाद बेचना प्रतिबंधित है। छापेमारी के दौरान जीएनआईटी और शारदा विश्व विद्यालय के सामने से एक तंबाकू विक्रेता को हिरासत में लिया गया है और 9 लोगों पर जुर्माना लगाया है, जिससे 1250 रुपये वसूले गए हैं। इसके साथ ही यहां से सभी तंबाकू विक्रेताओं को हटा दिया गया है। सेक्टर-39 के एक गोदाम से भी तंबाकू के उत्पाद मिले हैं। इस पर चेतावनी नहीं थी।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें