फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग किया जाम, दस नामजद समेत 100 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस हिरासत से बिल्डर को छुड़ाने के लिए लगाया जाम
विज्ञापन


अवैध निर्माण करने की शिकायत पर हिरासत में लिया था
पुलिस ने दस नामजद समेत 100 पर केस दर्ज किया

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी में अवैध निर्माण करने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को बिल्डर अनीस अहमद को हिरासत में लिया, तो कुछ लोगों ने बिसरख कोतवाली क्षेत्र में शाहबेरी-क्रॉसिंग रिपब्लिक मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने भीड़भाड़ वाले मार्ग पर ट्रॉला खड़ा कर जाम लगाया। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। इसके चलते बिसरख कोतवाली पुलिस ने दस नामजद समेत 100 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि शाहबेरी में अनीस अहमद नाम का बिल्डर अवैध निर्माण कर रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। पुलिस पूछताछ कर रही थी, तभी उसे छुड़ाने के लिए लोगों ने भीड़भाड़ वाले शाहबेरी-क्रॉसिंग रिपब्लिक मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने एक बड़ा ट्रॉला मार्ग के बीचोंबीच खड़ा कर दिया और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई और मार्ग डायवर्ट करना पड़ा। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने जाम खुलवा दिया, लेकिन जाम लगाने वाले दस नामजद समेत 100 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है और आरोपी अनीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें