फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर कैब लूटने वाले चार बदमाशों को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात पुलिस और पांच बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक फरार हो गया।
विज्ञापन

बदमाशों की पहचान कासगंज के रिंकू, अमित, बदायूं के सोमबीर और आगरा के सचिन ठाकुर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, छह मोबाइल और तमंचा बरामद किया गया है। आरोपी सवारी बनकर कैब चालकों से लूटपाट करते हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने रुकने के बजाय गोली चला दी। डी पार्क के पास जवाबी कार्रवाई में चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
फैक्ट्रियों में गार्डों और कर्मचारियों को बेहोश कर चोरी-लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में गोली लगी है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि 5 सितंबर की रात सेक्टर नौ स्थित सरोज गारमेंट फैक्ट्री से लेदर के पीस चुराए गए थे। सूचना मिली थी कि बृहस्पतिवार रात को गिरोह के बदमाश फिर से वारदात कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस सेक्टर-8 व 9 की तरफ जांच अभियान चला रही थी, तभी सेक्टर-8 के पास संदिग्ध नीली बलेनो कार को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फिरोजाबाद निवासी राजू राम खिलाड़ी और बुलंदशहर निवासी शाकिर के पैर में गोली लग गई। सरगना राजू एनसीआर की फैक्ट्रियों और कंपनियों में सिक्योरिटी गार्ड बनकर नौकरी करता है और फिर रेकी कर वारदात अंजाम देता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें