फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित 4 को मिला फायर सर्विस गैलेंट्री पदक

विज्ञापन
अग्नि सेवा पदक से सम्मानित एफएसओ माम चंद बड गुर्जर
विज्ञापन
नोएडा। जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह, अग्निशमन अधिकारी मामचंद बडगूजर, लीडिंग फायरमैन रामेश्वर सिंह और फायर सर्विस चालक सत्येंद्र कुमार भाटी को राष्ट्रपति प्रदत्त वीरता के लिए अग्निशमन सेवा पदक (फायर सर्विस मेडल फॉर गैलेंट्री) प्रदान किया गया। सोमवार को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने वीरता पदक से सम्मानित किया।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में नोएडा सेक्टर 93ए स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी में आग लग गई थी। सोसाइटी की छठी मंजिल पर सात लोग फंस गए थे। तब मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में चारों ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए आग और धुएं में घिरे 7 लोगों को बचाया था। इसमें चारों ने अद्वितीय साहस और कर्तव्य परायणता का परिचय दिया था। इसके लिए राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस 2020 पर पदक देने की घोषणा की थी, लेकिन महामारी की वजह से पदक नहीं दिया जा सका था।

अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित सीएफओ अरुण कुमार सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें