फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 21 मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को भी कोरोना से प्रभावित 12 मरीज ठीक हुए हैं। 21 नए मरीज मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह का कहना है कि विभाग की गाइड लाइन का लोगों द्वारा किया जा रहा पालन व हर दिन लोगों को लगाए जा रहे कोरोना से बचाव के टीके कोरोना के बढ़ते प्रभाव को कम करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल व अन्य स्थानों पर लगाए गए कोरोना टीकाकरण शिविर में 5650 बुजुर्गों को तथा 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 1064 किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना से जो लोग ठीक हो चुके हैं, उनकी अस्पताल में मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा रही है, ताकि मानसिक स्थिति में किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्वारिंटन किए हुए लोगों से संपर्क कर उन्हें उपचार व दवाएं भी बता रहे हैं साथ ही उन्हें आयुष विभाग द्वारा कोरोना से बचाव तथा इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए योग आदि का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें