फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोबाइल कंपनियों पर 20-20 लाख का जुर्माना, काम भी रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। फाइबर लाइन बिछाने के नाम पर सड़कें क्षतिग्रस्त करने और रिपेयर नहीं कराने की शिकायतों पर प्राधिकरण ने मोबाइल कंपनी एयरटेल के वेंडर और जियो डिजिटल पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ फाइबर लाइन डालने के काम रोक दिया है। शहरवासी कई माह से दोनों कंपनियों की शिकायत कर रहे थे।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में मोबाइल व ब्राडबैंड नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए एयरटेल और जियो डिजिटल कंपनी ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछा रही थी। एयरटेल के वेंडर मैसर्स टेलिसोनिक नेटवर्क लिमिटेड और जियो डिजिटल फाइबर प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर बीटा वन और टू में फाइबर लाइन डाल रही थी। लाइन डालने के लिए कई स्थानों पर सड़कें खोद कर छोड़ दी गई थीं। दोनों कंपनियों की लापरवाही के कारण प्राधिकरण की कई सर्विसेज भी क्षतिग्रस्त हो गईं। शिकायत के बाद भी कंपनी उसे रिपेयर भी नहीं करा रही थीं। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर वाणिज्यिक विभाग ने दोनों कंपनियों पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों कंपनियों को 15 दिन में जुर्माना जमा नहीं कराने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें