फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 19 नामांकन निरस्त, चुनावी मैदान में रह गए 15 प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर नामांकन करने वाले 19 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए गए हैं। चुनावी मैदान में अब केवल 15 प्रत्याशी रह गए हैं। जिन प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए गए हैं उन्होंने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरी निष्पक्षता के साथ जांच की बात कही है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को होेने वाले मतदान के लिए 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। शुक्रवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच हुई। कई प्रत्याशी अपने नामांकन पत्रों की जांच कराने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्हें बुलाकर सामने जांच की गई। नामांकन पत्रों में कमी पाए जाने पर 19 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए गए।
जांच में भाजपा प्रत्याशी डाॅ. महेश शर्मा, सपा के डाॅ. महेंद्र सिंह नागर, बसपा के राजेंद्र सोलंकी, नेशनल पार्टी के किशोर सिंह, भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता पार्टी के नरेश नौटियाल, वीरों के वीर इंडिया पार्टी के भीम प्रकाश जिज्ञासु, सुभाषवादी भारतीय समाजवार्दी पार्टी के नारावेदश्वर, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मनीष कुमार द्विवेदी, सुपर पावर इंडिया पार्टी के रणसिंह डूडी, जयहिंद नेशनल पार्टी के राजीव मिश्रा, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी कु. शालू और निर्दलीय प्रत्याशी पराग कौशिक, महकार सिंह, मौ. मुमताज आलम और शिवम आशुतोष के नामांकन सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानबूझकर पर्चा खारिज करने का आरोप, जांच की मांग



ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नामांकन पत्र निरस्त होने से नाराज दो प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। दोनों ने जानबूझकर पर्चा निरस्त करने का आरोप लगाया है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने गौतमबुद्ध नगर से उनकी पार्टी के प्रत्याशी यतेंद्र शर्मा का पर्चा जानबूझकर खारिज किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सुनील गौतम ने कहा कि वह अपने साथ दस प्रस्तावकों को लेकर गए थे। जिन्हें रिर्टनिंग अधिकारी के कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया गया था। उनका पर्चा जानबूझकर निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें