फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल भूजल योजना में 14 जिलों की 1669 पंचायतें होंगी शामिल

विज्ञापन
1669 Panchayats of 14 districts will be included in Atal Bhujal Yojana
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल में अटल भूजल योजना के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल भूजल योजना केंद्र सरकार और विश्व बैंक द्वारा समर्थित तथा हरियाणा सरकार द्वारा कार्यान्वित एक सहभागी भूजल प्रबंधन योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में भूजल संसाधनों का हाइड्रोजियोलॉजिकल डेटा नेटवर्क बनाना और भूजल संसाधनों के प्रबंधन के लिए सामुदायिक संस्था का निर्माण करना है। इस योजना में 14 जिलों की 36 भूजल दबाव वाले ब्लॉकों में कुल 1669 ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना के प्रारंभ में प्रत्येक गांव की जल सुरक्षा योजना तैयार की जाएगी और अगले 4 वर्षों में इसे लागू किया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ योजना पर जोर देकर कहा कि हरियाणा सरकार धान की फसल छोड़कर दूसरी फसल उगाने वाले किसानों को 7 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन धनराशि दे रही है। इसके तहत राज्य सरकार ने फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है और इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर नूंह विधायक आफताब अहमद, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान, विधायक पुन्हाना मोहम्मद इलियास, एसडीएम नूंह सलोनी शर्मा, एसडीएम पुन्हाना मनीषा शर्मा, एसडीएम फिरोजपुर झिरका रणवीर सिंह, नगराधीश जयप्रकाश आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें