फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 न्यूज---------

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकृतियों से सजेंगी रजनीगंधा अंडरपास की दीवारें
विज्ञापन

नोएडा। रजनीगंधा अंडरपास की दीवारें कलाकृतियों से सजेंगी। यहां अंडरपास की दीवारों को सेक्टर-33 अंडरपास की तर्ज पर सजाया जाएगा। दरअसल, पिछले दिनों सेक्टर-33 अंडरपास की दीवारों पर चित्रकारी की गई थी। इसके माध्यम से नोएडा प्राधिकरण ने पैसे बचाए थे। इसी को देखते हुए अब रजनीगंधा अंडरपास की दीवारों पर डांसिंग बर्ड की थीम पर चित्रकारी की जाएगी। वहीं, एक तरफ की दीवारों पर जानवरों के चित्र होंगे। प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने बताया कि इसमें नोएडा प्राधिकरण को पैसे नहीं खर्च करने पड़ रहे हैं। पूरा काम एक एनजीओ के माध्यम से कराया जा रहा है। कलाकृतियां बनाने का काम मंगलवार से शुरू हो गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

-------
वर्टिकल गार्डन से सजेंगी शहर की सड़कें
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने शहर में पेड़ और पौधों की छटाई के दौरान एक नया उपाय ढूंढ निकाला है। जिसके तहत सड़कों के किनारे पेड़ों की छंटाई के दौरान उनको सजाया और संवारा जा रहा है। दूर से देखने पर ऐसा लग रहा है कि यहां किसी तरह का वर्टिकल गार्डन तैयार किया गया है। इस तरह का प्रयोग सेक्टर-14 और 15 में किया जा रहा है। इसी तरह का प्रयोग शहर की अन्य सड़कों पर भी किया जाएगा। इसके अलावा मेट्रो पिलर और एलिवेटेड रोड के पिलर पर भी गार्डन बनेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें