फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिले डीएपी के 1550 कट्टे, प्रशासन ने पिनगवां और बिछौर में बांटे, आज 3050 कट्टे बाटें जाएंगे

विज्ञापन
1550 bags of DAP received by the farmers, the administration distributed in Pingawan and Bichhore, today 3050 bags will be distributed
विज्ञापन
पुन्हाना/पिनगवां। जिले में खाद की किल्लत को प्रदेश सरकार और प्रशासन अब तक दूर नहीं कर पाया है। इस कारण किसानों में अफरा-तफरी मची हुई है। पिनगवां में शुक्रवार को डीएपी के 1200 कट्टे थाने मेें बांटे गए। वहीं बिछौर गांव में किसानों को 350 कट्टे बांटे गए। शिकरावा और पुन्हाना थाने में शनिवार को 2700 कट्टे बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी अभय राम ने बताया कि पुन्हाना उपमंडल के गांवों में जल्द ही किसानों को खाद की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुन्हाना और पिनगवां में डीएपी के 1550 कट्टे बांटे गए हैं, जबकि शनिवार को पुन्हाना और पिनगवां में 3050 कट्टे बांटे जाएंगे। किसान अख्तर हुसैन, नूर मोहम्मद का कहना है कि सरकार ने खाद समय पर उपलब्ध न कराकर किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। जब सरकार को पहले ही पता है कि किसानों को अक्तूबर माह से पहले ही खाद की जरूरत होती है तो फिर देरी क्यों की गई। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण खाद की कालाबाजारी हो रही है। डीएपी का 1200 रुपये का कट्टा 1500 में बेचा जा रहा है। किसानों ने जल्द से जल्द डीएपी मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें