फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर-खरीदार मामले सुलझाने के लिए 15 से बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिल्डर परियोजनाओं में फ्लैट खरीदारों की समस्या हल करने के लिए प्राधिकरण की कोशिश फिर शुरू होगी। 15 नवंबर से प्राधिकरण 10 बिल्डर प्रोजेक्टों के खरीदारों व बिल्डरों के साथ बैठक करेगा। सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर प्राधिकरण के बिल्डर सेल ने बिल्डर व खरीदारों की बैठक का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बिल्डर सेल के अधिकारियों के मुताबिक, 15 नवंबर को गौड़ संस के गौड़ सिटी-2 स्थित 16 एवेन्यू के खरीदारों और बिल्डर के साथ बैठक होगी। 18 नवंबर को पंचतत्व प्रमोटर्स के गैलेक्सी वेगा, 22 नवंबर को एसजेपी इंफ्राकान के श्री राधा स्काई गार्डन, 25 नवंबर को अरिहंत इंफ्रा रियलर्स के अरिहंत आर्डन और 26 नवंबर को गौड़ सिटी वन स्थित फर्स्ट एवेन्यू के खरीदारों व बिल्डर के साथ बैठक होगी। 29 नवंबर को गैलेक्सी ड्रीम होम के गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू सेकेंड, 2 दिसंबर को गौड़ सिटी वन स्थित 6 एवेन्यू, 3 दिसंबर को एंजेल इंफ्राहाइट के कासावुड, 6 दिसंबर को राधे कृष्णा टेक्नोबिल्ड के कासा ग्रीन, 09 दिसंबर को यूपी टाउनशिप के गौर अतुल्यम और 10 दिसंबर को गौर सिटी के 5 एवेन्यू प्रोजेक्ट के खरीदारों व बिल्डर के साथ बैठक होगी।
सिर्फ 8 से 10 खरीदारों को बुलाया
बिल्डर सेल के प्रभारी ओएसडी संतोष कुमार ने बताया कि कोरोना को देखते हुए बैठक में सिर्फ आठ से 10 खरीदारों को ही बुलाया गया है। प्राधिकरण इससे पहले भी कई बिल्डर परियोजनाओं से जुड़े खरीदारों के साथ बैठक कर चुका है। इसका मकसद फ्लैट खरीदारों की समस्या का समाधान कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें