फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प मेले में 90 देशों के 1250 खरीदार आए

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे हस्तशिल्प मेले में राज्यसभा सदस्य डॉ सैयद जफ़? - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में आयोजित भारतीय हस्तशिल्प एवं उपहार मेले (आईएचजीएफ) का 52वां संस्करण रविवार को संपन्न हो गया। मेले में करीब 1850 करोड़ रुपये के आसपास की कारोबारी पूछताछ की गई। इससे रिकॉर्ड खरीदारी के ऑर्डर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मेले में 90 देशों के लगभग 1250 विदेशी खरीदार आए।
विज्ञापन

समापन समारोह में राज्यसभा सदस्य डॉ. सैयद जफर इस्लाम और श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने मेले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निर्यातकों को अजय शंकर मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान प्रदर्शित की गई हस्तशिल्प उत्पाद की विशाल रेंज और हस्तशिल्प उद्योग की लचीलापन को और सरल बनाने पर बल दिया गया। डॉ. इस्लाम ने उद्यमियों और निर्माता, निर्यातकों के अलावा कुशल कारीगरों और शिल्पकारों की ताकत की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल की योजना स्थानीय ब्रांडों को वैश्विक मंच पर ले जाने की है। वहीं एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) के कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा ने कहा कि करीब 90 देशों के लगभग 1250 विदेशी खरीदारों और 1100 से अधिक बायिंग कंसल्टेंट्स ने मेले का दौरा किया। इसमें 1850 करोड़ की खरीदारी की संभावना है। मेले में यूएसए, यूके, यूएई, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ग्रीस, इटली, स्वीडन, रूस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, चीन, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, इस्राइल, सऊदी अरब, तुर्की, कनाडा, ब्राजील के खरीदारों ने शिरकत की है। इस दौरान ईपीसीएच के अध्यक्ष राजकुमार मल्होत्रा, उपाध्यक्ष कमल सोनी, महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें