फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-18 में नो पार्किंग में कार खड़ी करने पर क्रेन पर तैनात कर्मियों ने कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-18 में नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर क्रेन पर तैनात कर्मचारियों ने युवक की पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवक बरेली में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी का रिश्तेदार बताया जाता है।
विज्ञापन

रविवार को नोएडा निवासी चंदन कुमार चौधरी परिवार के साथ सेक्टर-18 में शॉपिंग करने आए थे। परिजन मार्केट में चले गए और वह कार पार्किंग के लिए जगह तलाशने लगे। काफी कोशिश के बाद भी जगह नहीं मिलने पर उन्होंने सड़क के किनारे कार खड़ी कर दी। कार खड़ी करके मार्केट की ओर से बढ़ ही रहे थे कि क्रेन सवार कर्मचारी आए और उनकी कार को उठाने लगे। चंदन ने विरोध किया अभी तो कार को पार्क किया है। लेकिन ठेकेदार के क्रेनकर्मी मानने को तैयार नहीं हुए और जबरन गाड़ी को ले जाने लगे। इसी बात पर चंदन और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हुई। चंद मिनट में नोकझोंक हाथापाई में बदल गई।
चंदन का आरोप है कि ठेकेदार के कई कर्मचारियों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। पीड़ित की ओर से कोतवाली सेक्टर-20 में तहरीर दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ठेकेदार के क्रेन कर्मी आरोपी लोकेंद्र और जतिन को गिरफ्तार कर लिया। उधर, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और प्राधिकरण के ठेकेदार व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। साथ ही मांग की कि त्योहार को देखते हुए वहां पर लोग शॉपिंग के लिए जाएंगे तो ऐसे में क्रेन की कार्रवाई को बंद करा दिया जाए।
विज्ञापन

डीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी त्योहार पर इस तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए प्राधिकरण और यातायात पुलिस के साथ वार्ता की जाएगी।
सड़क किनारे कार में पी रहे थे शराब, वाहन जब्त
नोएडा। एक्सप्रेसवे कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-126 के पास शनिवार देर रात सार्वजनिक स्थान पर कार में बैठकर दो युवक शराब पी रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को आता देख शराब पी रहे दोनों युवक कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें