फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 साल की सुशीला ने चौथी पीढ़ी के साथ डाला वोट

विज्ञापन
सुशीला देवी। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा (मनोज कुमार)। लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्गों ने बीमारियों की परवाह न करते बढ़-चढ़कर मतदान किया। बुजुर्गों की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुईं जिससे अन्य मतदाता भी उत्साहित हुए।
विज्ञापन

सेक्टर-120 स्थित सोसाइटी निवासी सुशीला देवी की उम्र 104 है। उन्हें कई बीमारियों ने भी जकड़ रखा है। इसके बावजूद जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने चौथी पीढ़ी के पोते समीर त्रिपाठी के साथ जाकर वोट दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग वोट नहीं देते हैं, वह पांच साल तक चिल्लाते हैं। इसी तरह सरफाबाद निवासी द्रौपदी (रामकौर) ने 102 साल की उम्र और बीमारियों के बावजूद बच्चों के साथ जाकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि पहली बार उन्होंने 62 साल की उम्र में मतदान किया था।
वहीं, सेक्टर-137 निवासी चंद्रवती (91) ने बताया कि अब तो बच्चे भी बड़ों को मतदान कराने के लिए जागरूक करते हैं। पहली बार उन्होंने 49 साल की उम्र में मतदान किया था। इसके बाद लगातार जिम्मेदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस उम्र में मतदान इसलिए करने आई हूं कि हमारी नई पीढ़ी को अच्छा नेता मिले, जो सभी समस्याओं का निराकरण करे। सेक्टर-137 निवासी धर्मवीर दत्ता (89) व पत्नी प्रेमा दत्ता (85) ने भी मतदान किया और लोगों से भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें