फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की तीनों सीटों पर 57.07 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
सेक्टर-22 में मतदान के बाद सेल्फी लेतीं युवतियां। अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तीनों विधानसभा सीटों नोएडा, दादरी और जेवर में बृहस्पतिवार को 57.07 प्रतिशत मतदान हुआ। हर बार की तरह इस बार भी मतदान में सबसे आगे जेवर आगे रहा, जबकि नोएडा फिर फिसड्डी साबित हुआ। हालांकि, इस बार नोएडा का मतदान प्रतिशत बढ़ा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर जिले वासियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

तीनों विधानसभा सीटों के 1840 बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे के दौरान मतदान की गति धीमी रही। सुबह नौ बजे तक तीनों सीटों में मतदान प्रतिशत दस से नीचे 8.07 रहा। नौ बजे के बाद मतदान की रफ्तार बढ़ना शुरू हुई। बूथों पर मतदाताओं की लाइन लंबी होने लगी। सुबह 11 बजे तक जिले में 18.43 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर एक बजे तक 28.66 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके थे।
दिनभर में सबसे अधिक मतदान दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच हुआ। इस दौरान मतदान प्रतिशत 47.25 तक पहुंच गया। तीन बजे के बाद मतदान की रफ्तार धीमी होना शुरू हो गई थी। शाम पांच बजे तक जिले में 53.48 प्रतिशत मतदान हुआ था। शाम छह बजे मतदान समाप्त हो गया। इस दौरान बूथ के अंदर मौजूद मतदाताओं को मतदान करने का मौका दिया गया।
विज्ञापन

जेवर के निवासियों ने फिर मारी बाजी
हर बार की तरह इस चुनाव में भी जेवर के निवासियों ने मतदान में फिर बाजी मारी। जेवर में सबसे अधिक 66.6 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे नंबर पर दादरी विधानसभा रहा। यहां पर 59.78 प्रतिशत मतदान हुआ। नोएडा में 50.1 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
शांतिपूर्ण मतदान पर दी सभी को बधाई
जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर जिले की जनता व मतदान में लगे कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर रिकॉर्ड संख्या में भाग लेने के लिए सभी का दिल से धन्यवाद। हर मतदाता ने पूरी क्षमता के साथ यह पर्व मनाया है। केन्द्र और राज्य सरकार के कर्मियों, अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें