फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supertech Twin Tower: नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर गिराने की तारीख तय, 21 अगस्त को ध्वस्त होंगी इमारतें

Wed, 08 Jun 2022 02:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा सेक्टर-93 ए में बने सुपरटेक ट्विन टावरों को ध्वस्त करने की तारीख तय हो गई है। इसे लेकर मंगलवार को अहम बैठक हुई। जिसमें प्राधिकरण ने फैसला किया कि ट्विन टावरों को 21 अगस्त को गिराया जाएगा। 
विज्ञापन
ट्विन टावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर को गिराने की तिथि तय हो गई। अब 21 अगस्त को ट्विन टावर जमींदोज हो जाएंगे। ब्लास्ट से पहले आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई फैसले लिए गए हैं। इन पर मंगलवार को सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण के बोर्ड रूम में चर्चा हुई। इस दौरान सभी स्टेक होल्डर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


ट्विन टावर के सुरक्षित ध्वस्तीकरण की कार्ययोजना निर्धारित करने के लिए अनापत्तियों में दी गईं शर्तों के पालन की स्थिति और एमराल्ड कोर्ट ओनर्स रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया के दौरान हो रही समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के सीईओ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा पुलिस, अग्निशमन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सीबीआरआई व गेल के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में सुपरटेक, एडिफिस इंजीनियरिंग, एमराल्ड कोर्ट ओनर्स रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन व एटीएस विलेज अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के 28 अगस्त तक ध्वस्तीकरण के आदेश के क्रम में ट्विन टावर ढहाने की तारीख 21 अगस्त तय की गई। सात दिन का समय बैकअप में रखा गया है, ताकि किसी तरह की व्यवस्था बहाली में दिक्कत होने पर फैसला लिया जा सके। 28 अगस्त तक हर हाल में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की जानी है।
विज्ञापन


50 मीटर परिधि में निर्मित इमारतों का संरचनात्मक ऑडिट
निवासियों की मांग पर बैठक में 50 मीटर की परिधि में निर्मित इमारतों का संरचनात्मक ऑडिट कराने पर फैसला लिया गया। बैठक में निर्देश दिया गया कि 8 जून तक ट्विन टावर की 50 मीटर की परिधि में आने वाले क्षेत्र को चिह्नित करते हुए एमराल्ड व एटीएस सोसाइटी की एसोसिएशन को उपलब्ध करा दिया जाए। इसके अलावा 30 जून तक उपरोक्त चिह्नित क्षेत्र का प्री-डिमोलिशन संरचनात्मक ऑडिट एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) को उपलब्ध करा दिया जाए।

100 करोड़ का हुआ बीमा
प्राधिकरण के मुताबिक, एडिफिस इंजीनियरिंग ने बताया है कि उनकी ओर से ध्वस्तीकरण के बाद कोई क्षति होती है तो उसे कवर करने के लिए 100 करोड़ का बीमा कराया गया है। बीमे के दस्तावेज एमराल्ड व एटीएस एसोसिएशन और गेल को उपलब्ध करा दिए गए हैं। 20 जून तक बीमे की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मलबे के लिए लगेंगी लोहे की शीट
ट्विन टावर का मलबा करीब पांच-छह मंजिला इमारत की ऊंचाई तक मौजूद रहेगा। ऐसे में ध्वस्तीकरण के बाद वहां लोहे की शीट लगेंगी, जो मलबे को ढकने का काम करेंगी। इसके अलावा टेस्ट ब्लास्ट के बाद वाइब्रेशन की रिपोर्ट एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से अभी तक गेल और सीबीआरई को उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे 20 जून तक उपलब्ध कराने को कहा गया है।

1 अगस्त से लगना शुरू होगा विस्फोटक
एडिफिस इंजीनियरिंग के पदाधिकारियों का कहना है कि अंतिम ब्लास्ट को लेकर जिओ फाइबर टेक्सटाइल और तार की जाली आदि लगाने का काम किया जा रहा है। करीब 88 प्रतिशत तक काम हो चुका है। कुछ काम 68 प्रतिशत तक हुए हैं। इसके अलावा 1 अगस्त से विस्फोटक लगाने का काम शुरू होगा। हालांकि, पुलिस से इसकी अनुमति लेनी होगी। कुल 3500 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें