फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हूं: परीक्षा परिणाम को लेकर नाखुश युवक ने चेयरमैन को दी धमकी, कहा- अपहरण कर हत्या करूंगा

Tue, 07 Jun 2022 10:26 PM IST
प्रशांत कुमार पीटीआई, गुरुग्राम

सार

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पिंकू उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने फोन करना कबूल किया है। आरोपी परीक्षा परिणाम से नाखुश था। उसने वर्चुअल नंबर से स्कूल के चेयरमैन को फोन किया और अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिन पहले फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्कूल भांगरौला के संचालक के मोबाइल फोन पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता कर धमकाने वाले को सीआईए 31 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि तीन साल पहले स्कूल में दसवीं का छात्र था। प्रबंधन के लोगों का व्यवहार उसके साथ ठीक नहीं था, जिसके बाद संचालक को सबक सिखाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि आरोपी को गांव बांस कुसला, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान पिंकू उर्फ गोलू (20) के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला कि वर्ष-2019 में यह शिकायतकर्ता के स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था और फेल हो गया था। पुलिस के अनुसार इसके बाद उसने दोबारा स्कूल में दाखिला लेना चाहा, मगर प्रबंधन ने उसे दाखिला नहीं दिया। उसने काफी गुहार लगाई, लेकिन उसकी बात प्रबंधन ने नहीं सुनी थी। इस बात से वह नाखुश था और संचालक से रंजिश रखने लगा।

10वीं कक्षा में फेल होने के कारण यह आगे नहीं पढ़ पाया तो उसने स्कूल के प्रिंसिपल/संचालक को धमकी देने की योजना बनाई। योजनानुसार इसने अपने मोबाइल फोन का नंबर छिपाने के लिए उसने वर्चुअल नंबर से संचालक को अपहरण करके मारने की धमकी दी। आरोपी ने यह भी बताया कि लॉरेंस बिश्नोई से उसका कोई संबंध नहीं है। वह सिर्फ स्कूल संचालक को सबक सिखाना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें