राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा में प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा के सरंक्षण में व एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा के दिशा निर्देशन में महाविद्यालय में 31 यूपी बटालियन की छात्रा इकाई कार्यरत है।
19 जुलाई से 24 जुलाई, तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश एनसीसी निदेशालय द्वारा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कैंप का आयोजन ऑनलाइन किया गया, जिसमें गाजियाबाद ग्रुप की ओर से एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा ने प्रतिभाग लिया तथा महाविद्यालय के कैडेटों को भी प्रतिभाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।
इस शिविर में कैडेटों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और इस बहुत कुछ सीखा। उन्होंने अर्जित ज्ञान को वास्तविक कार्य स्थितियों में लागू करने और वहां उन्हें सर्वांगीण विकास के लिए अपनी शिक्षा को बढ़ाने का अवसर मिला।
शिविर का उद्देश्य भाग लेने वाले एनसीसी कैडेटों के बीच एकता और राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा देना और दोनों राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश की भाषा, संस्कृति, इतिहास, कला इत्यादि से परिचित कराना था।
इस शिविर ने कैडेटों को नेतृत्व कौशल विकसित करने, ज्ञान अर्जित करने, सार्वजनिक बोलने की क्षमता बढ़ाने, टीम भावना और सॉफ्ट स्किल्स में सुधार करने, अपने राज्य और भाग लेने वाले राज्य की संस्कृति को समझने का मौका दिया।
इस कैंप में एक्सपा कैडेट की टीम ने भी कैडेट्स को संचार कौशल, नैतिक मूल्यों, अनुशासन इत्यादि के बारे में बताया। गाजियाबाद ग्रुप के कैडेट अनिकेत गर्ग ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कैंप का संचालन 9 एमपी बटालियन, इंदौर के द्वारा किया गया।