फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रू मेंबर की हत्या में था शामिल: पुलिस मुठभेड़ में शूटर नवीन शर्मा गिरफ्तार, कपिल मान गैंग के लिए करता है काम

Tue, 30 Jan 2024 04:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर कपिल मान गैंग के प्रमुख शूटर नवीन शर्मा को गिरफ्तार किया है। नवीन शर्मा नोएडा में हुई क्रू मेंबर की हत्या में भी शामिल था। 
 
विज्ञापन
नोएडा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में पुलिस और शूटर नवीन शर्मा के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने शूटर नवीन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। नवीन शर्मा गैंगस्टर कपिल मान गैंग का प्रमुख शूटर है। 2021 में उसे एक हत्या के मामले में कपिल के साथ जेल में डाल दिया गया था। वह लगभग एक साल पहले वह जेल से बाहर आया और गिरोह के लिए काम करना जारी रखा। वह कुख्यात काला जठेरी के लिए भी काम करता रहा है। नोएडा में क्रू मेंबर की हत्या में भी यह शामिल था।

विज्ञापन


नोएडा के अतिरिक्त डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग सात बजे सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन के अधिकारी सेक्टर 43 और आसपास के इलाकों में गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा और उसे रुकने का इशारा किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान वह घायल हो गया। बाद में उसकी पहचान दिल्ली के विजय विहार निवासी नवीन शर्मा के रूप में हुई। सेक्टर-104 में सूरज मान हत्याकांड के सिलसिले में उसकी तलाश थी और उस पर 25,000 रुपये का इनाम था।

पूछताछ में शूटर नवीन शर्मा ने बताया कि उसने ही सूरज मान पर हमला करने वाले शूटरों के लिए इलाके की टोह ली थी और वह कपिल के निर्देश पर काम कर रहा था। हालांकि पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्ताक कर लिया है और उसके कब्जे से कुछ गोला-बारूद, एक देशी पिस्तौल और एक बाइक जब्त की है। क्रू मेंबर की हत्या के मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। वहीं, नोएडा पुलिस द्वारा तीसरी गिरफ्तारी है। 
विज्ञापन


क्रू मेंबर की हत्या
नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 104 हाजीपुर मार्केट में 19 जनवरी को एयर इंडिया के क्रू मेंबर पर फायरिंग की गई थी। कार के अंदर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। क्रू मेंबर सूरज मान मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले थे। सूरज मान श्री प्लाजा में स्थित एनीटाइम फिटनेस जिम से वर्कआउट करके बाहर निकले थे। वह सड़क किनारे खड़ी कार में बैठकर केले खा रहे थे, तभी दो बाइक सवार पांच बदमाश पहुंचकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूरजमान की हत्या से पहले रेकी की गई थी और यह काम जेल में बंद गैंगस्टर कपिल मान के निर्देश पर किया गया। 

गैंगस्टर प्रवेश मान का भाई था सूरज मान
क्रू मेंबर सूरज मान गैंगस्टर प्रवेश मान का भाई था। प्रवेश मान दिल्ली की एक जेल में बंद है। सूरज यहां की पॉश लोटस पनाचे सोसायटी में किराएदार के रूप में रहता था। 19 जनवरी को जब वह जिम के बाद अपनी कार में बैठा था तो तीन लोगों ने उसे रोककर गोली मार दी थी। पुलिस ने इसे प्रवेश मान और कपिल मान के बीच आपसी झगड़े की वजह बताई थी। प्रवेश मान और कपिल मान दोनों ही दिल्ली के खीरी खुर्द गांव के रहने वाले हैं। लगभग 15 साल पहले  प्रतिष्ठा के विवाद में इस दुश्मनी की शुरुआत हुई थी। गैंगवार में अब तक दोनों तरफ से पांच लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें