फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं लगेगी लाइन, टोकन से होगा इलाज

Tue, 22 Sep 2015 08:35 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल में अब मरीजों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। अस्पताल में बुधवार से टोकन व्यवस्था शुरू की जाएगी। ओपीडी की पर्ची के साथ ही मरीज को उसके नंबर का टोकन दे दिया जाएगा। टोकन के मुताबिक मरीज अपना इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन


संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संदीप पवार ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में मरीजों की संख्या 700 से 1200 तक पहुंच चुकी है। ऐसे में सभी ओपीडी की पर्ची कटवाकर डॉक्टर की केबिन के बाहर लाइन में लगे रहते हैं।

कई बार भीड़ होने की वजह से मरीज और तिमारदारों में धक्का-मुक्की वजह से व्यवस्था बिगड़ती है। ऐसे में बुधवार से मरीजों को ओपीडी की पर्ची के साथ टोकन अथवा पर्ची पर नंबर लिखकर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यवस्था से नंबर के मुताबिक एक-एक मरीज को बुलाकर डॉक्टर जांच करेंगे। जिसका जो नंबर होगा, उसे आवाज देकर बुला लिया जाएगा।

इससे न तो धक्का-मुक्की होगी और न ही किसी को कोई नुकसान पहुंचेगा। सीएमएस ने बताया मरीजों को बेहतर व्यवस्था मिल सके, इसके लिए ऐसा किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें