ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर ईद की नमाज के मद्देनजर 25 सितंबर को सुबह सात से 11 बजे तक चार घंटे शहर में कई स्थानों पर रूट डायवर्जन रहेगा। लिहाजा रूट डायवर्जन देखकर घर से निकलें, ताकि परेशानी न हो।
रूट डायवर्जन
लालकुआं की ओर से जो वाहन शहर की ओर आएंगे, उन्हें साजन मोड़ से डायवर्ट कर डायमंड फ्लाईओवर होते हुए भेजा जाएगा।
जीटी रोड पर जो वाहन चौधरी मोड़ पहुंचेंगे, उन्हें घंटाघर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें पुराना बस अड्डा की ओर डायवर्ट कर निकाला जाएगा।
हापुड़ तिराहे से घंटाघर की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें पुराने बस अड्डे की तरफ डायवर्ट कर भेजा जाएगा।
मेरठ तिराहे से सभी भारी वाहनों को पटेलनगर तिराहे से डायवर्ट कर संजय-गीता चौक से गंतव्य को भेजा जाएगा।