फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी ने किया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, बोले- 2020 तक पूरा कर लेंगे काम

Mon, 30 Sep 2019 03:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(पिलखुवा)
विज्ञापन
नितिन गडकरी ने किया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के तीसरे चरण का उद्घाटन पिलखुवा के राजपूताना इंटर कॉलेज पहुंचकर किया। यहां उन्होंने छह लेने वाले नेशनल हाईवे का उद्घाटन किया। यहां उनके साथ में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी हैं।

विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय मंत्री गडकरी ने यूपी गेट पर प्लास्टिक वेस्ट से बन रही सड़क का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। पूरे प्रोजेक्ट की डिटेल रिपोर्ट का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से जानकारी ली।

नितिन गडकरी ने एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए कहा कि, जनवरी 2020 तक हर हाल में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे का काम पूरा कर लेंगे। अब मेरठ के सांसद व जनरल वीके सिंह को तय करना है कि अगला कार्यक्रम मेरठ में करना है या गाजियाबाद में। उसमें माननीय प्रधानमंत्री जी को भी बुलाएंगे।
विज्ञापन


हापुड़ जिले के पिलखुवा में आयोजित उद्घाटन समारोह में 6 लेन का नेशनल हाईवे व दोनों साइड में दो-दो लेन की सर्विस रोड का आज मंत्री ने लोकार्पण किया है। इस चरण में 22.27 किमी. का नेशनल हाईवे 1058 करोड़ की लागत से बनाया गया है, जिसमे पिलखुवा के अंदर 4.68 किमी. की 6 लेन एलिवेटेड रोड, गंग नहर पर बड़े पुल के साथ सात नए छोटे पुल, 11 वाहन अंडरपास, 2 पैदल यात्री अंडरपास, 2 फुटओवर ब्रिज, 6 बड़े और 105 छोटे जंक्शन बनाए गए हैं।

तीन वर्षों में हुआ तैयार
करीब तीन वर्षों से अधिक चलते निर्माण कार्य के बाद डासना से हापुड़ के बीच 22.30 किलोमीटर लंबी छह लेन का नेशनल हाईवे और उसके दोनों तरफ दो-दो लाइन की सर्विस रोड बनकर तैयार हुई है।

इसके तैयार होने पर मुरादाबाद रूट पर जाना-आना काफी आसान हो गया है। साथ ही हापुड़ होते हुए मेरठ जाने की राह आसान हुई है। पिलखुवा के पास छिजारसी टोल के निर्माण को छोड़ दिया जाए तो बाकी हिस्से में सिविल का काम पूरा हो चुका है। 1700 करोड़ रुपये की लागत से बने नेशनल हाईवे पर स्मार्ट मॉनीटरिंग सिस्टम लगाने काम जारी है। एक महीने के अंदर कैमरे लग जाएंगे। इसके बाद ओवर स्पीड व परिवहन नियमों का पालन न करने पर ऑनलाइन चालान कट सकेंगे।

Trending Videos

मई 2020 तक पूरा होना है दूसरा चरण

एक्सप्रेसवे का दूसरा चरण यूपी गेट से डासना तक का हिस्सा मई 2020 तक पूरा होना है। इस हिस्से में काम काफी बड़ा है, क्योंकि 14 लेन की सड़क बनाई जानी है, जिसमें बीच की छह लेन एक्सप्रेसवे की होंगी जो सीधे मेरठ तक जाएंगे। इसके बाद दोनों साइड में दो-दो लाइन की रोड नेशनल हाईवे-9 के लिए रखी गई है। उसके बाद दोनों साइड में एक-एक लाइन की सर्विस रोड और फिर पैदल पथ व साइकिल ट्रैक के लिए एक-एक लेन को रखा गया है।

एनएएचआई, डीजीएम, मुदित गर्ग ने बताया कि मंत्री का दो जगह कार्यक्रम हैं। पहले यूपी गेट पर प्लास्टिक वेस्ट से बनाने वाली सड़क का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पिलखुवा में लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हमारी तरफ से दोनों ही जगह पर तैयारियां पूरी हैं। 
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस चलाने का सुझाव व दिल्ली को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए 60 हजार करोड़ की योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा यह हाइवे जीवन बदलने वाला हाइवे होगा। एक बार मेरठ गया था तो जाम से बुरा हाल हो गया था तभी मैंने कहा था कि अब इस रोड से नहीं आऊंगा। अब जनवरी तक दिल्ली से मेरठ बिना रुके आप जा सकेंगे। यह देश का पहला 16 लेन हाइवे है। 

इससे पहले मैंने मुंबई से पुणे के बीच देश का पहला 8 लेन एक्सप्रेसवे बनाया था। दिल्ली मेरठ हाइवे से यहां के क्षेत्र का विकास होगा। मैं उद्योग मंत्री भी हूँ। सांसद बताए कि हाइवे बनने के बाद अब उन्हें यहां कौन से इंडस्ट्री चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें