फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कभी गए नहीं और कट गया चालान, जानें क्या है पूरा गोलमाल

Mon, 30 Sep 2019 12:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
कभी नहीं गए यमुना एक्सप्रेस-वे पर लेकिन कट गया चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में रहने वाले बैंक मैनेजर अलोक गर्ग की कार का यमुना एक्सप्रेस वे पर ई-चालान कट गया, लेकिन हैरत की बात यह है कि वह एक्सप्रेस-वे पर गए ही नहीं।

विज्ञापन


यही नहीं ई-चालान में जो फोटो दर्शाया गया है वह एसयूवी-500 कार का है और चालान पर नंबर बैंक मैनेजर की होंडा अमेज कार का। घर बैठे ही कटे इस चालान को देखकर उनका सिर चकरा गया।

उन्होंने यूपी पुलिस के सीनियर अधिकारियों को ट्वीट कर शिकायत भेजी है। आलोक गर्ग ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उनका चालान एक्सप्रेस वे ग्रेटर नोएडा पर काटा गया, जबकि वह कभी एक्सप्रेस-वे पर गए ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि यह चालान पुलिस द्वारा फर्जी बनाया गया है। इस चालान की जानकारी उन्हें तब मिली, जब वह भिवाड़ी में कटे रेड लाइट जंप के 100 रुपये के चालान का ऑनलाइन भुगतान करने लगे।

वेबसाइट पर उन्हें 2 हजार रुपये का एक चालान और दिखाई दिया। यह चालान यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्शाया गया है। उनका कहना है कि वह नोएडा एसएसपी से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें