फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिट्टा का बयान, आतंकवादियों का निशाना बने NIA अफसर तंजील

Mon, 04 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
मनिंदरजीत सिंह बिट्टा - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद की पत्नी फरजाना की कुशलक्षेम जानने सोमवार को ऑल इंडिया एंटी टेरिरिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा पहुंचे।
विज्ञापन


अस्पताल से लौटते समय मीडिया से मुखातिब हुए बिट्टा ने कहा कि तंजील अहमद आतंकवादियों का निशाना बने हैं। उनकी हत्या बदमाशों ने की है यह कहना उनकी शहादत का अपमान करना है।

उन्होंने कहा कि एनआईए आशंका जता रही है कि तंजील अहमद की हत्या में आतंकवादियों का हाथ है। इस पर विश्वास करना चाहिए। वह पठानकोट में आतंकी हमले की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनेता पहुंचते तो देखते लोगों में कोई मतभेद नहीं है

मनिंदरजीत सिंह बिट्टा - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल भी हाल में जांच करके वापस लौटा है और इसके तुरंत बाद ही उन पर हमला हो गया। वह बहुत जिम्मेदार अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि रविवार को तंजील का पवित्र शरीर तिरंगे में लिपटा दुनिया से विदा हो गया।

तिरंगा लहराया जा रहा था और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। राजनेता वहां पहुंचते तो देखते कि भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और अन्य बातों को मुद्दा बनाकर वह राजनीति कर रहे हैं, लोगों के बीच ऐसा कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि डीएसपी की पत्नी का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात हुई है। उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगी।
  फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक सोमवार को फरजाना ने आंख खोली। उनकी सेहत में रविवार की तुलना में सुधार है। हालांकि उनकी स्थित अभी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक गोली शरीर को आरपार कर गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें