एनआईए की गिरफ्त में आईएसआईएस से जुड़ा संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी कामयाबी मिली है। देश की राजधानी दिल्ली के बटला हाउस से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े एक संदिग्ध को एनआईए ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार संदिग्ध आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है। संदिग्ध की पहचान मोहसिन अहमद के रूप में हुई है, वह बिहार का रहने वाला है। इस दौरान आईएसआईएस का ऑनलाइन प्रोपोगेंडा चला रहा था। पिछले कुछ समय से वह बटला हाउस में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह भारत और विदेशों में आईएसआईएस से सहानुभूति रखने वाले लोगों से फंड इकट्ठा करता था। इसके लिए वह क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करता था।