फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नए डीजल वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर बैन

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल के जिस सम-विषम फॉर्मूले को जज से लेकर डॉक्टर तक सराह रहे हैं उसी की आलोचना करते हुए एनजीटी ने इसे बेकार बताया है।
विज्ञापन


एनजीटी ने दिल्ली सरकार के इस फॉर्मूले की आलोचना करते हुए कहा है कि यह योजना लोगों को दो गाड़िया खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेगी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का मानना है कि इससे गाड़ियों की संख्या ही बढ़ेगी।

एनजीटी ने कहा कि यह व्यवस्था बिल्कुल ठीक नहीं है और प्रदूषण रोकने में ज्यादा सहायक नहीं होगी। ट्रिब्यूनल का मानना है कि इससे राजधानी का प्रदूषण कम करने की योजना है जो साकार होती नहीं दिखती। यही नहीं एनजीटी ने इस विषय में सरकार की रणनीति के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन

Trending Videos

सरकारी गाड़ियां डीजल न हों

इसके साथ ही एनजीटी का ये बड़ा आदेश भी दिया है कि दिल्ली में सरकार की कोई डीजल गाड़ी रजिस्टर न हो। इसका मतलब है कि कोई भी सरकारी वाहन जो डीजल होगा उसका रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

एनजीटी ने ये आदेश भी दिया कि दिल्ली एनसीआर में जिन ट्रकों की एंट्री हो वो पूरी तरह ढके हों। ट्रिब्यूनल ने ये भी आदेश दिया है कि बिल्डरों का जो सामान खुला मिले उसे जब्त कर लिया जाए। यानी भवन निर्माण आदि का सामान भी पूरी तरह ढक कर रखने के आदेश हैं।

ट्रिब्यूनल ने ये आदेश भी दिया कि 10 साल से पुरानी डीजल गाड़ियां और 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाड़ियां सड़कों पर न चलें। इसके साथ ही उसने पूछा कि उसके आदेश का पालन क्यों नहीं हो रहा है, कूड़ा खुले में क्यों जलाया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉक्टर भी आए सम-विषम के समर्थन में

हालांकि एनजीटी से इतर समाज का एक बड़ा वर्ग दिल्ली सरकार के इस फैसले के समर्थन में है। नामी डॉक्टर त्रेहान ने भी एक फोटो शेयर करते हुए सम-विषम फॉर्मूले को समर्थन दिया है।

उस फोटो में उन्होंने दो फेफड़ों को एक साथ रखा है। इसमें एक फेफड़ा दिल्ली के 52 वर्षीय व्यक्ति का है जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त है जबकि एक फेफड़ा हिमाचल के ही एक 52 वर्षीय व्यक्ति का है जो काफी स्वस्थ है।

इस फोटो के माध्यम से डॉक्टर त्रेहान ये बताना चाहते हैं कि दिल्ली का प्रदूषण स्तर कितना भयावह है। इसके साथ ही वो कहते हैं कि सम-विषम फॉर्मूले को वो एक सार्थक पहल मानते हैं और चाहते हैं कि लोग इसका सपोर्ट करें ताकि ये प्रयोग सफल हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें