कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच चल रही जुबानी जंग ने वाड्रा के और भूमि घोटालों को उजागर कर दिया है।
वाड्रा को फायदा पहुंचाने में अब हरियाणा सरकार के एक और मंत्री का नाम भी सामने आया है।
कांग्रेस को घेरने के लिए बीजेपी की ओर से चलाए जा रहे 'दामादश्री' अभियान से यह खुलासा हुआ है। वीडियो और बुकलेट के माध्यम से हरियाणा में रॉबर्ट वाड्रा की लैंड डील पर निशाना साधा गया है। इससे भूमि घोटाले की आग फिर से दहकने लगी है।