फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता हत्याकांडः पुलिस ढूंढती रही, हिना का सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल यादव हत्याकांड में वांछित हिना खान ने पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन


उसने पुलिस को चकमा देने के लिए सोमवार को सरेंडर करने की हवा उड़ाई थी। इसलिए सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में आने वाली सभी युवतियों और महिलाओं पर नजरें टिकाई रखी। लेकिन सोमवार को कोर्ट में बस उसका वकील आया।

मंगलवार को जब पुलिस थोड़ी नरम पड़ी तब उसने सबको छकाते हुए बेहद योजनाबद्ध तरीके से गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
Trending Videos

14 दिन की न्यायिक हिरासत में

आत्मसमर्पण करने के बाद न्यायालय ने उसे पूछताछ के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वह गौतमबुद्ध नगर जेल भेज दी गई है। अब उससे पूछताछ कर सपा नेता अनिल यादव के मर्डर केस का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस ने पहले दावा किया था कि हिना खान की गिरफ्तारी के बाद सारा मामला सामने आ जाएगा।
विज्ञापन

ढूढते रह गए अनिल के परिजन

इससे पहले अनिल का भाई सुनील व उसके दोस्त अदालत परिसर के गेट से लेकर सीजेएम कोर्ट तक घूमते दिखाई दिए। वहीं अन्य परिजन भी वकीलों के चैंबर से लेकर पार्किंग में खड़ी कारों पर निगाहें टिकाए रहे।

लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। लोगों को हिना खान के आत्मसमर्पण की जानकारी तब मिली जब उसे न्यायिक हिरासत के लिए पुलिस ले जाने लगी।

पुलिस के अनुसार हिना अपने पति व खास दोस्तों के संपर्क में लगातार बनी हुई थी। इसी वजह से उसे नहीं पकड़ा जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें