फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लक्ष्मण विहार से मिलेगी दिल्ली के लिए बस

Sun, 23 Feb 2014 09:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में लक्ष्मण विहार के लोगों को जल्द ही दिल्ली तक सीधी बस सेवा मिलेगी। रोडवेज ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


रोडवेज की ओर से कराए जा रहे सर्वे में समय के हिसाब से यात्रियों की संख्या का पता कर उसी फ्रीक्वेंसी से बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

डिपो के मुख्य निरीक्षक नवनीत बजाज ने कहा कि यह सही है कि यहां के लोगों को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में जाने के लिए दो बार बसें बदलनी पड़ती हैं, जिससे पैसे और समय की हानि हो रही है। यात्रियों की सहूलियत के लिए यहां से दिल्ली के करोल बाग तक सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सेवा शुरू करने से पहले सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस समय कितने यात्री दिल्ली तक सफर करते हैं। उसी हिसाब से यात्रियों की संख्या पता कर बसों की फ्रीक्वेंसी तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सेवा शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि लक्ष्मण विहार फेज एक, दो, सूरत नगर फेज एक, दो, तीन, राजेंद्र पार्क, दौलताबाद, सूर्य विहार, भीमगढ़ खेड़ी, अशोक विहार फेज दो, तीन और दूसरी करीब एक दर्जन कॉलोनियों में डेढ़ लाख से अधिक की आबादी है।
विज्ञापन


यहां से सिटी सेवा शुरू करने के बाद यह रूट रोडवेज के लिए सबसे फायदेमंद साबित हो रहा है। रोडवेज इस रूट पर लगातार यात्रियों को सहूलियत दे रहा हैं। अमर उजाला की पहल पर जल्द ही दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें